वाई मॉडल ओवरब्रिज के लिए व्यापारियों ने किया बंद का ऐलान
गोरखपुर, जून 20 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। भोपा बाजार समपार फाटक संख्या 147 बी पर निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज को वाई मॉडल के रूप में बनाए जाने की मांग को लेकर मुंडेरा बाजार में व्यापारियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री संजय वर्मा ने किया। बैठक में कहा गया कि 147 बी रेलवे फाटक पर बन रहा ओवरब्रिज यदि वाई मॉडल के रूप में नहीं बनाया गया तो इसका सीधा असर मुंडेरा बाजार, भोपा बाजार, बघाड़ तथा आसपास के क्षेत्रों के व्यापार और आवागमन पर पड़ेगा। वाई मॉडल बनने से लोगों को बेहतर संपर्क मार्ग मिलेगा और बाजारों की आर्थिक गतिविधियां भी प्रभावित नहीं होंगी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वाई मॉडल की मांग को लेकर अगले सप्ताह मुंडेरा बाजार और बघाड़ क्षेत्र की सभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.