उरई, फरवरी 25 -- उरई। शहर के बघौरा रोड चुर्खी बाईपास नया पटेल नगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर किराए के भवन में संचालित हो रहा है। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से धड़ाम पड़ी हैं। बुधवार की दोपहर पड़ताल में यहां ना डॉक्टर नजर आए ना ही मरीज। मौके पर सिर्फ दो सपोर्ट स्टाफ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राम जानकी और सचिन राठौर मिले। दोनों ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर रामप्रताप सिंह की यहां तैनाती है। लेकिन 6 दिन पहले वह भी अस्पताल से रिजाइन देकर यहां से चले गए हैं। इस वजह से मरीज भी नहीं आ रहे हैं। वहीं अस्पताल में ना तो वाई-फाई तो दूर की बात कंप्यूटर तक यहां उपलब्ध नहीं है। जबकि बिजली कनेक्शन की जगह मकान मालिक की तरफ से बिजली सप्लाई अस्पताल में दी जाती दिखाई दी। वही इस संबंध में अस्पताल में तैनात रहे चिकित्सक डॉ राम प्रताप सिंह ...