चतरा, मार्च 8 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के मुरार गांव में एक युवक से वाईफाई कनेक्ट करने के नाम पर उसका मोबाइल गायब कर दिया गया। इस संबंध कांदाबार गांव के टार्जन भारती ने हंटरगंज थाने में आवेदन दिया है। टार्जन भारती ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव से बगल के गांव मुरार गया हुआ था। जहां उसका एक परिचित तरवागड़ा गांव का उदय दास मिला और उससे उसका मोबाइल वाई-फाई कनेक्ट करने के नाम पर मांगा। वाईफाई कनेक्ट करते हुए उदय दास उसका मोबाइल लेकर काफी दूर चला गया। दूसरे दिन सुबह उदय दास मिला तो टार्जन भारती अपना मोबाइल मंगा। उदय दास मोबाइल देने से इनकार कर दिया और मारपीट पर उतारू हो गया। टार्जन भारती ने संदेह प्रकट किया है कि उसका मोबाइल और नंबर से उदय दास के द्वारा कोई साइबर क्राइम किया जा रहा है। आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.