वाईबीएन विवि की शासी निकाय की बैठक में नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी
रांची, जुलाई 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। वाईबीएन विश्वविद्यालय की 10वीं शासी निकाय की बैठक शुक्रवार को कुलाधिपति बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रस्तावित बजट को मंजूरी दी गई। साथ ही शिक्षकों के लिए कैरियर एडवांसमेंट स्कीम (कैस) के तहत पदोन्नति, नए शैक्षणिक पाठ्यक्रमों की शुरुआत, नए पदों के सृजन और वेतनवृद्धि के प्रस्तावों को स्वीकृति मिली। विवि ने पहले दीक्षांत समारोह के आयोजन, शोध प्रकाशन प्रोत्साहन योजना, प्रयोगशालाओं के विकास और आत्मनिर्भर भारत के तहत महिला कारीगरों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने पर भी अपनी मुहर लगाई। कुलपति प्रो सत्यदेव पोद्दार, रामजी यादव, डॉ अंकिता यादव, डॉ जेबी पांडेय सहित शासी निकाय के अन्य सदस्यों ने भाग लिया। संचालन रजिस्ट्रार डॉ. दीप्ति भार्गव ने किया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.