पीलीभीत, अगस्त 30 -- मझोला। बिशप कॉनराड सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरेली में आयोजित वाईएसएम कॉन्फ्रेंस में सेंट पैट्रिक अकादमी पौलीगंज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस कॉन्फ्रेंस में अकादमी के छह छात्रों ने दो शिक्षकों के साथ प्रतिभाग किया। छात्रों ने समूह गायन प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...