कानपुर, जनवरी 28 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) से आबद्ध व वाईएमसीसी क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित मुक्ता मालवीय स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें रोवर्स क्लब ने वाईएमसीसी को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मैच में वाईएमसीसी ने 25 ओवर सात विकेट पर 134 रन बनाए। टीम की ओर से निगम कुमार ने 41 रन, आयुष ने 28 रन व उत्कर्ष तिवारी ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में रोहित यादव ने दो, नूरैन अली व अनमोल पांडे ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में रोवर्स क्लब ने 22 ओवर में चार विकेट पर 135 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से आदेश कुमार ने 57 रन, आयुष ने 44 रन बनाए। गेंदबाजी में तुषार पाल ने तीन, वीर ने एक खिलाड़ी को आउट किया। आयोजन सचिव मनीष मालवीय ने बताया कि आदेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.