गाज़ियाबाद, फरवरी 16 -- - दीवान क्रिकेट मैदान में एचएमवी आईपीएल सीजन 12 का आयोजन हुआ गाजियाबाद, गाजियाबाद। दीवान क्रिकेट मैदान में एचएमवी आईपीएल सीजन 12 का लीग मैच वाईआईपीएल चैंपियन और रोरिंग टाइगर्स के बीच खेला गया। मैच में वाईआईपीएल चैंपियन की टीम 23 रन से विजयी रही। वाईआईपीएल चैंपियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। धीरज पटवाल ने 58 रन और अजय रावत ने 55 रन बनाए। दूसरी टीम से सूरज सिंह कंदारी और हंसराज ने दो-दो लिए। रोरिंग टाइगर्स 20 ओवर में छह विकेट खोकर 173 रन ही बना पाई। चंदन खंडूजा ने 60 रन और प्रमोद कुमार ने 54 रन बनाए। वाईआईपीएल चैंपियन से गेंदबाजी में लक्ष्मण मेहरा ने तीन विकेट लिए। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने पर धीरज पटवाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.