देवघर, जनवरी 2 -- देवघर, प्रतिनिधि सत्संग नगर वाइल्ड वादी फ्लावर पार्क में कुछ युवकों द्वारा घूमने पहुंचे पर्यटक व मशीन ऑपरेटर, मैनेजर से मारपीट कर दी। घटना के संबंध में पार्क के मैनेजर राज कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है। उसके आधार पर पुलिस अरोपियों की पहचान में जुटी है। आवेदन में जिक्र किया गया है कि 16 दिसंबर 2025 की शाम चार युवक और उनके साथ चार युवतियां पार्क घूमने पहुंचे थे। आरोप है कि सभी पार्क के अंदर मशीन के पास पहुंचकर आपस में छेड़छाड़ करने लगे। उस समय वहां ड्यूटी पर मौजूद ऑपरेटर राहुल कुमार ने जब इसका विरोध किया, तो वह लोग आक्रोशित हो गए। उसके बाद आरोपियों ने फोन कर बाहर से चार और युवकों को बुला लिया। बताया गया कि कुछ ही देर में बाहर से आए युवक सीध...