देहरादून, मई 23 -- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारे सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, रोजगार और विश्वास जगाने का एक बड़ा अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि सीमावर्ती गांव देश के अंतिम नहीं, बल्कि पहले गांव हैं। यह आयोजन इसी सोच को धरातल पर उतार रहा है। इससे सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, होमस्टे, स्थानीय उत्पादों और युवा उद्यमिता को एक नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में 'नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026' के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान उन्होंने मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतिभागियों के साथ प्रतीकात्मक दौड़ में भी हिस्सा लिया। इसके साथ ही सीएम...