सीतामढ़ी, मार्च 8 -- परिहार। इंडो-नेपाल सीमा पर अवस्थित प्रखंड क्षेत्र के 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम' के तहत चयनित बेला मच्छपकौनी पंचायत अंतर्गत गोरहारी गांव में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बाल विवाह, मानव तस्करी,साइबर फ्रॉड, नशाबंदी,घरेलू हिंसा सहित अन्य प्रकार के कानूनी अपराध पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर सुरसंड सर्किल इंस्पेक्टर रामकिशोर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनसंवाद का उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास, सहयोग एवं संवाद को मजबूत करना है। जिससे समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचने के उपायों के प्रति जागरूक किया।बताया कि साइबर ठग नकली बैंक और पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को धोखे में डालकर ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसी क...