वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में पाकुड़ बीएड कॉलेज के छात्र ऋषभ कुमार सिंह ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व
पाकुड़, जून 24 -- बीएड कॉलेज पाकुड़ के बीएड सत्र 2025-27 के छात्र ऋषभ कुमार सिंह ने हिमाचल प्रदेश के रिकांग पिओ, चितकुल, रक्छम एवं बस्तेरी गांवों में आयोजित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में भाग लेकर कॉलेज एवं झारखंड का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय समुदाय के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान, खेल गतिविधियों तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाई। ऋषभ कुमार सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं और पर्वतीय जीवन को निकट से जानने का अवसर मिला। साथ ही उन्होंने झारखंड की संस्कृति एवं परंपराओं को भी वहां के लोगों के बीच प्रस्तुत किया। स्थानीय युवाओं के साथ क्रिकेट एवं वॉलीबॉल मैचों का आयोजन भी किया गया, जिससे आपसी भाईचारा और राष्ट्रीय एकता की भावना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.