लखीमपुरखीरी, अगस्त 18 -- 70वीं वाहिनी एसएसबी ने सीमावर्ती वाइब्रेंट गांव बर्दिया में तीन दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू किया। नागरिक कल्याण एवं कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण शिविर व बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यवाहक कमांडेंट राजू यादव के मार्गदर्शन में 70वीं वाहिनी एसएसबी की जी समवाय ने बर्दिया गांव के 20 प्रगतिशील किसानों को आधुनिक मशरूम उत्पादन का तीन दिवसीय सघन तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ ही उच्च गुणवत्तायुक्त मशरूम बीज का निःशुल्क वितरण भी किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...