मेरठ, अप्रैल 11 -- कोतवाली थाना क्षेत्र के सत्यम पैलेस स्थित वाइन शॉप में शुक्रवार को एक सेल्समैन ने दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी और प्रेम प्रसंग के चलते मानसिक तनाव को घटना की वजह माना जा रहा है। मृतक की पहचान ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के खट्टा रोड, शिव मंदिर वाली गली निवासी अभिषेक के रूप में हुई है, जो पिछले करीब तीन महीने से वाइन शॉप पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसे वेतन न मिलने और पैसों की तंगी के कारण वह लंबे समय से परेशान चल रहा था। घटना के दिन भी अभिषेक रोज की तरह दुकान पर पहुंचा, लेकिन कुछ देर बाद अंदर जाकर कपड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत दुकान संचालक और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी के अन...