भागलपुर, मई 7 -- अलीगंज से अविनाश कुमार की रिपोर्ट जमुई-नवादा स्टेट हाइवे -8 पर चंद्रदीप थाना क्षेत्र प्रसामा नहर(झप्पू मोड़) के समीप बुधवार की रात्रि लगभग 9 बजे अज्ञात वाइक द्वारा ठोकर मार देने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नालंदा जिले के बिहार शरीफ बड़ी दरगाह निवासी मो0 जमील के 43 वर्षीय पुत्र मो0 अकील उर्फ मो0 मिंटू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे चंद्रदीप पुलिस मो0 अकील को घायलावस्था में उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लाया गया,जहा प्राथमिक उपचार के डॉक्टरों ने बेहतर उपचार हेतु जमुई रेफर कर कर दिया ,जहा इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि मृतक मो0 अकील चंद्रदीप के प्रसामा नहर पर एक बॉडी बनाने वाला मिस्त्री के यहा गाड़ी में पेंट का काम करता था। रात में प्रसामा ...