मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- बाइक ठीक करने के बाद क्षेत्र का वाइक मिस्त्री ट्राई लेने गया, तभी सामने से आ रही दूसरी वाइक से टकरा गई। हादसे में मिस्त्री गम्भीर घायल हो गया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छजलैट निवासी मुकेश कुमार वाइक मिस्त्री है मंगलवार दोपहर को वाइक ठीक करने के बाद ट्राई लेने गया था तभी सामने से कोचिंग से आ रहे कूरी रवाना निवासी प्रियांशु पुत्र बब्बू की वाइक से सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से मुकेश के सिर में गम्भीर चोट आई, जिसे तुरन्त पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है। वही भीकनपुर निवासी नबी पुत्र फिरासत व सलमान पुत्र नफीस वाइक से जा रहे थे दोनों वाइकों की दौड़ करने लगे इसी बीच एक वाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी जिसमें दोनों वाइक गिर गयी द...