उन्नाव, नवम्बर 30 -- उन्नाव। एसपी की अध्यक्षता में रविवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी हुई। बैठक में एएसपी दक्षिणी व सभी सीओ तथा थानों के प्रभारी और पुलिस कार्यालय से जुड़े अधिकारी तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे। अपराध समीक्षा से लेकर जन शिकायतों के निस्तारण तक बैठक में व्यापक स्तर पर दिशा-निर्देश जारी किए गए। गोष्ठी दौरान सभी थानों में पंजीकृत अभियोगों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी जय प्रकाश सिंह ने गंभीर अपराधों के लंबित मामलों का गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने और वांछित व वारंटी की गिरफ्तारी हर हाल में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों पर विशेष रूप से प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर देते हुए उन्होंने शातिर व अभ्यस्त अपराधियों की पहचान कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के आदेश दिए। गुंडा एक्ट के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.