मैनपुरी, अगस्त 3 -- पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कुरावली के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत औंछा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रपाल सिंह की टीम ने थाना औंछा पर दर्ज विभिन्न बीएनएस धाराओं में नामजद वांछित 30 वर्षीय विमला देवी पत्नी स्व. दीपक कुमार जाटव निवासी ग्राम नगला दयापुर थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद हाल पता विमला देवी पत्नी स्व0 कृपाल सिंह यादव निवासी ग्राम नाहिल कठेंगरा थाना औंछा जनपद मैनपुरी को कोतवाली क्षेत्र के शीतला देवी मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त फिरोजाबाद के जसराना की मूल निवासी है और हाल में औंछा के नाहिल कठेंगरा में रह रही थी। पुलिस ने महिला अभियुक्ता को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...