प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 1 -- कुंडा। कुंडा के पूरब पट्टी गांव निवासी वसीम के खिलाफ महाराष्ट्र के धरावी थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है, जिसमें वह फरार चल रहा था। उसी मामले में महाराष्ट्र के धरावी थाने के दरोगा स्वानवले पुलिस टीम के साथ कोतवाली पहुंचे। कुंडा कोतवाली पुलिस को साथ लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर महाराष्ट्र पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...