वांछितों की तलाश में पहुंची पुलिस पर मारपीट का आरोप, युवक के घायल होने से उठे सवाल
संभल, मई 15 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव कल्लू सिंघोली में हत्या के मुकदमे के वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची पुलिस टीम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। देर रात दबिश देने पहुंची डीएसएम चौकी पुलिस पर एक युवक के साथ मारपीट करने और उसे छत से गिराने का आरोप लगा है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। करीब एक माह पहले गांव में एक महिला की हत्या हुई थी। मामले में आरोपी युवक और उसकी मां को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि आरोपी के पिता और ताऊ अब भी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। परिजनों का आरोप है कि बुधवार देर रात पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश में आरोपी के भतीजे के घर पहुंची। वहां पुलिसकर्मियों ने युवक पर उसके पिता और ताऊ को बुलाने का दबाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.