रांची, जुलाई 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जबरन उठाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए जाने की घटना पर सवाल उठाए। कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों की आड़ में की गई यह कार्रवाई एक कायरतापूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक को जबरन उठाने से साफ है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय पूरी तरह से डरा हुआ है। उन्होंने सवाल किया कि यदि सरकार को वांगचुक के स्वास्थ्य की इतनी ही चिंता थी, तो पिछले 20 दिनों से केंद्र सरकार चुप क्यों थी।...