नई दिल्ली, जनवरी 7 -- सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत उनकी हिरासत के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई आठ जनवरी के लिए स्थगित कर दी। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति पी. बी. वराले की पीठ ने बुधवार को मामले की सुनवाई स्थगित कर दी। न्यायमूर्ति कुमार ने कहा कि पीठ गुरुवार को इस पर सुनवाई करेगी। वांगचुक की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल पेश हुए। इस मामले की सुनवाई इससे पहले न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एन वी अंजारी की पीठ ने की थी। याचिका में दावा किया गया कि वांगचुक की हिरासत अवैध और मनमानी है, जो उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.