नई दिल्ली, जून 17 -- Donald Trump about obama: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अकसर ईरान के मुद्दे को लेकर अपने पूर्ववर्ती ओबामा की आलोचना करते रहते हैं। लेकिन फ्रांस में जी7 बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे राष्ट्रपति ट्रंप ने बराक ओबामा को लेकर अपशब्द कह दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ओबामा प्रशासन ने डील के माध्यम से ईरान को परमाणु हथियार बनाने की खुली छूट दे दी थी। इतना ही नहीं उन्हें बड़ी मात्रा में पैसा भी उपलब्ध करवा दिया था। फ्रांस में मिस्त्र के राष्ट्रपति सीसी के साथ मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर से ओबामा की ईरान के साथ डील और अपनी डील को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ओबामा प्रशासन ने उस डील के माध्यम से ईरान को खुली छूट दे दी थी। ईरानी इस बात को लेकर हंसते थे। उन्होंने कहा, "ईरानी लोग ओबामा पर हंसते थे और कहते थे...