नई दिल्ली, जुलाई 30 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की अगुआई में 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान दिल्ली में मचे बवाल पर सरकार ने बड़ा फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारियों को कानूनी कार्रवाई से राहत दे दी है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए निर्देश का हवाला देकर यह शर्त भी लगा दी है कि जो लोग आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा। प्रदर्शनकारियों को कानूनी ऐक्शन से बचाने की मांग सोनम वांगचुक और सीजेपी की ओर से की गई थी। लेकिन दोनों की मांगों और सरकार के आदेश को देखें तो यह साफ होता है कि वांगचुक की मुराद पूरी हो गई, लेकिन सीजेपी की अधूरी रही। दरअसल, केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ सोनम वांगचुक की बातचीत यह तय हुआ था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले आंदोलनकारियों पर सरकार ऐ...