नई दिल्ली, अगस्त 10 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के एक मृत कार्यकर्ता के परिजन से मिलने के लिए उत्तर 24 परगना जिले के हलीशहर जाते समय पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को जिस विरोध का सामना करना पड़ा, वह "जनता के भारी गुस्से" को दिखाता है। उन्होंने कहा कि वहां ना तो कोई बीजेपी का कार्यकर्ता था और ना ही पार्टी का झंडा था। हलीशहर जाते समय प्रदर्शनकारियों ने ममता के वाहन को घेर लिया, 'चोर-चोर' के नारे लगाए और उनकी कार पर कथित तौर पर कीचड़, जूते और पत्थर फेंके। वह तृणमूल कांग्रेस के उस कार्यकर्ता के परिजन से मिलने जा रही थीं, जिसकी कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी।बीजेपी का कोई कार्यकर्ता वहां नहीं था- सीएम शुभेंदु ने घटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की किसी भी तरह की संलिप्तता स...