नई दिल्ली, मई 22 -- भारत में लाखों लोग विदेश जाकर बसने का सपना देखते हैं। बेहतर जिंदगी, कम काम का दबाव, साफ माहौल और संतुलित जीवन जैसी बातें लोगों को यूरोप और दूसरे देशों की तरफ खींचती हैं। लेकिन जो लोग कई साल विदेश में बिताने के बाद वापस भारत लौटते हैं, उनके लिए यहां की जिंदगी दोबारा अपनाना हमेशा आसान नहीं होता। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बेंगलुरु में रहने वाले एक युवक ने जर्मनी और भारत की जिंदगी के बीच का बड़ा फर्क बताया है। युवक का नाम तनुज बताया जा रहा है, जिसने करीब 6 साल जर्मनी में बिताए और फिर भारत लौट आया।'जर्मनी से बेंगलुरु आकर मेरी पूरी दिनचर्या बदल गई' तनुज ने अपने पोस्ट में लिखा कि जर्मनी छोड़कर बेंगलुरु आने के बाद उसकी रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। उसने दोनों जगहों की दिनचर्य...