मुजफ्फर नगर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरनगर वहलना के कम्पोजिट विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को स्कूल चलो अभियान 2026-27 का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर मनमोह लिया। विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग व अन्य शैक्षिक सामग्री देकर मुख्य अतिथि व अधिकारियों ने पुरस्कृत करते हुए पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, डीएम उमेश कुमार, सीडीओ कमल किशोर कंडारकर, बीएसए संदीप कुमार व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वंदना बालियान ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय वहलना के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और मनमोहक लोकगी...