वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी। प्रभु सेवा संस्थान और मातृ शक्ति काशी प्रांत की ओर से गरीब और निराश्रित परिवार के सदस्यों को कंबल वितरित किया गया। रविवार को वितरण समारोह का आयोजन तिलमापुर स्थित नीलकंठ लॉन में किया गया। बच्चों को टोपी, मोजा, ग्लब्स, ऊनी स्वेटर, शर्ट-पैंट भी दिए गए। संस्थान की अध्यक्ष लक्ष्मी पाठक और मातृ शक्ति की सचिव डॉ.मीता सिंह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में दिलीप सिंह, देवश्री गुप्ता, नीता सिंह, दिलीप खन्ना, श्रीकांत पांडेय, नीता मिश्रा, सलिल मिश्र, प्रियंका गुप्ता, मंजू मिश्रा, बृजेश पाठक, श्रद्धानंद सिंह आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...