अलीगढ़, अप्रैल 6 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। विश्व की मंगलमय कामना और भारत राष्ट्र की एकता गाय, पर्वत रक्षा के उद्देश्य से जीटी रोड के जिरौली मोड़ जतनपुर चिकावटी स्थित श्रीविद्या धाम आश्रम पर 19 मार्च को शुरु हुए श्री शतचंडी महायज्ञ एवं कन्या पूजन महोत्सव का समापन बुधवार को हुआ था। महायज्ञ समापन के बाद सभी यजमानों ने विसर्जन कर वसोरधारा की पूर्णाहुति की। रविवार को वैदिक ज्योतिष संस्थान एवं विश्व कल्याण सेवा संस्थान के प्रमुख महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज के सानिध्य में आचार्य गौरव शास्त्री, ऋषि शास्त्री, रवि शास्त्री, आचार्य गौरव पंडित, विनीत शास्त्री, सागर वेदपाठी, कृष्णा वेदपाठी ने वैदिक मन्त्रोंच्चार के साथ सभी यजमानों द्वारा सभी कुंडों से विसर्जन क्रिया करवाकर प्रधान कुंड में वसोरधारा की पूर्णाहुति दिलवाई। बताया कि प्रत्य...