वाराणसी, जुलाई 23 -- वाराणसी। अपर आयुक्त तथा अपर निबंधक (सहकारिता) श्रीकांत गोस्वामी ने बुधवार को सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। संयुक्त आयुक्त सोमी सिंह ने बताया कि वाराणसी मंडल प्रदेशस्तर पर वसूली में सर्वाधिक खराब चार मंडलों में है। इस पर अपर आयुक्त ने पिछले वर्ष से पीछे चल रहे एडीओ और शाखा प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। कहा, खरीदे गए गेहूं के परिवहन और भंडारण की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी बीपैक्स पर 31 अगस्त तक कंप्यूटर के जानकार कर्मियों की नियुक्ति के निर्देश दिए। बैठक में सहायक आयुक्त सुरेंद्र कुमार मौर्य तथा सहायक आयुक्त जौनपुर बृजेश पाठक समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...