मैनपुरी, मई 14 -- बेवर थाना क्षेत्र में 26 साल पहले वसूली टीम से मारपीट कर लूट की कोशिश करने वाले तीन लोग दोषी पाए गए हैं। स्पेशल जज डकैती जयप्रकाश ने आरोपियों को चार चार साल की सजा सुनाई है। आरोपियों पर सात-सात हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। आरोपियों से जुर्माने की धनराशि वसूल होने पर राजकीय कोष में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय सहकारी समिति अरम सराय की एक टीम समिति का बकाया वसूल करने के लिए 26 मई 2000 को थाना बेवर के ग्राम भूड़हार मानपुर हरी गई थी। गांव के चौकीदार नत्थूलाल पर समिति का 11525 रुपया तथा रामनाथ पर 6760 रुपया बकाया था। टीम के सदस्यों ने जब बकाया वसूल करने के लिए उनसे कहा तो विवाद होने लगा। इसी बीच नत्थूलाल, नवल किशोर, राजवीर उर्फ पप्पू, कमलेश तथा रामनाथ ने टीम के सदस्यों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप था कि...