लखीमपुरखीरी, जून 25 -- सहकारिता विभाग वसूली में पिछड़ रहा है। इसको देखते हुए छुट्टियों के दिन में भी सहकारी समितियां खुली रहेंगी। 30 जून तक वसूली का लक्ष्य पूरा करना है। बताया जाता है कि अवकाश के दिनों में सहकारी बैंक शाखाएं भी खुली रहेंगी। एआर कोऑपरेटिव प्रवीण कुमार ने बताया कि सहकारी बैंक व समितियों से बांटे गए ऋण की वसूली का अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 30 जून तक चलेगा। उन्होंने बताया कि सभी समितियों को वसूली का लक्ष्य निर्धारित है। वसूली के लिए दिया गया लक्ष्य पूरा करने के लिए अवकाश के दिनों में भी समितियों को खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी सचिवों को निर्देश दिया गया है कि छुट्टी के दिनों में वसूली को लेकर अभियान चलाएं जिससे टारगेट पूरा किया जा सके। इसके साथ ही सहकारी बैंक शाखाएं भी मोहर्रम सहित अन्य अवकाश के ...