मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- बंदरा (मुजफ्फरपुर)। एक संवाददाता। पीयर थाने के बड़गांव चौक पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे डीजे ट्रॉली के चालक व पुलिस के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। ग्रामीण और पुलिस आमने-सामने आ गए। हिंसक झड़प में सात पुलिसकर्मी और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। ग्रामीणों ने पीयर थानेदार रजनीकांत को सरपंच के घर में तीन घंटे तक बंद करके रखा। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस डीजे ट्रॉली चालक से अवैध वसूली कर रही थी। इसका वीडियो बना रहे सरपंच लालबाबू सहनी, उनकी पत्नी चुनी देवी सहित परिजनों की पुलिस ने पिटाई कर दी। ग्रामीणों को भनक लगते ही भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिसिया रवैये का विरोध कर रहे ग्रामीणों को उग्र व हिंसक होते देख पुलिस की ओर से तीन राउंड फायरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.