प्रयागराज, मार्च 29 -- औद्योगिक क्षेत्र थाना की पुलिस ने  मुंगरी टोल प्लाजा पर ट्रकों से जबरन वसूली करने और चालकों को धमकी देने के आरोप में टोल प्लाजा के कर्मचारी अनुज यादव और उसके सहयोगी संतोष दुबे, श्यामजी यादव को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि टोल मैनेजर समेत अन्य फरार चल रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र थाने में कुछ दिन पहले  हैवी ट्रक आपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कुमार मिश्र की तहरीर पर टोल मैनेजर दिलीप यादव, नितिन यादव, अनुज यादव, बृजेश पांडेय और संतोष दुबे के खिलाफ पुलिस ने औद्योगिक थाने में मुकदमा दर्ज किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...