वसुंधरा राजे के गढ़ में 21 साल की वर्षा झाला ने लहराया परचम; 1 वोट से कांग्रेस को पछाड़ा
नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- झालावाड़ में जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जे की जंग आखिरी वोट तक पहुंच गई। एक तरफ कांग्रेस के 16 जिला परिषद सदस्य जीत के भरोसे खड़े थे, तो दूसरी तरफ बीजेपी अपने किले को बचाने की कोशिश में जुटी थी। नतीजा आया तो महज एक वोट ने पूरे मुकाबले की तस्वीर बदल दी। 21 साल की वर्षा झाला ने कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता मीणा को एक वोट से हराकर जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। इसके साथ ही वसुंधरा राजे के गढ़ में बीजेपी ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। जिला प्रमुख के चुनाव में वर्षा झाला को 17 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की कुसुमलता मीणा के खाते में 16 वोट आए। जिला परिषद की कुल 33 सीटों में से कांग्रेस ने 16 सीटें जीतकर बीजेपी को कड़ी चुनौती दी थी। ऐसे में मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा था। लेकिन मतदान के बाद नतीजों ने साफ क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.