गाज़ियाबाद, दिसम्बर 31 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। आवास एवं विकास परिषद वसुंधरा सेक्टर-16 के बी-ब्लॉक में दो बीएचके के फ्लैट तोड़ेगी। यहां आठ फ्लैट हैं और इनमें से चार में लोग रहते हैं। तोड़ने के बाद आठ की जगह 12 फ्लैट बनाए जाएंगे और पुराने आवंटियों ने भी इसकी सहमति दे दी है। परिषद ने वर्षों पहले यहां आठ फ्लैट बनाए थे। आठों फ्लैट काफी ज्यादा जर्जर हो चुके हैं। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि पुराने भवन को तोड़कर 12 नए फ्लैट बनाए जाएंगे। अनुमानित लागत दो करोड़ रुपये है। प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भी भेज दिया है, जिस अगली बोर्ड बैठक में मुहर लगने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। आठ फ्लैट पुराने आवंटियों को दे दिए जाएंगे और बाकी चार को परिषद बेचेगी। इससे होने वाली आय से फ्लैटों की लागत की भरपाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.