मेरठ, मई 4 -- लोईया गांव में हुए वसी अहमद हत्याकांड को लेकर भाकियू तोमर के पदाधिकारियों और लोईया के ग्रामीणों ने सोमवार को सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल के कार्यालय का घेराव कर लापरवाही पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई को लेकर ज्ञापन दिया। जिला अध्यक्ष इंतजार देशवाल ने बताया कि 20 जुलाई को लोईया निवासी वसी अहमद की पड़ोसियों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दो नामजद आरोपी अदनान और शजर को गिरफ्तार नहीं किया गया। दोनों आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और गवाहों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए दो दरोगाओं पर लापरवाही और मिलीभगत के आरोप लगाए। इस दौरान अभिषेक चौधरी, अकील राणा, मुंसाब, अमित चौधरी, अब्बास सैफी, अबुल ...