कानपुर, जनवरी 23 -- कानपुर। वीवीआईपी स्कूल शिवशक्ति नगर, चौबेपुर में वसंत पंचमी के अवसर पर प्री प्राइमरी के स्टूडेंट्स ने माता सरस्वती के स्वरूप में मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। छात्रों ने सरस्वती वंदना करते हुए उन्हें पुष्प अर्पण किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर प्रधान सेवक डॉ. पुरुषोत्तम बाजपेयी, सेक्रेटरी आदित्य बाजपेयी, वाइस प्रिंसिपल कैफ़ी काजमी, बीना दुबे और वीवीआईपी धर्मार्थ हॉस्पिटल के महाप्रबंधक मनोज शुक्ला, धर्मेंद्र तिवारी, संदीप त्रिपाठी, अनुराग दुबे आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...