दरभंगा, मार्च 2 -- कमतौल/जाले। जाले थाने की पुलिस ने थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल के नेतृत्व में शनिवार की शाम क्षेत्र के वसंत परोरिया चौर से देसी-विदेशी शराब बरामद की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गये। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात शराब तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान का जिम्मा पुअनि उमेश पांडे को सौंप दिया है। तलाशी के दौरान देसी चुलाई शराब सौ लीटर, नेपाली देसी शराब 18.300 लीटर, नेपाली अंग्रेजी शराब 24 लीटर तथा अंग्रेजी शराब 4.5 लीटर बरामद की गई। पुलिस फरार तस्करों की पहचान में जुटी हुई है। शराब ले जाते धराया दरभंगा। विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने रविवार की सुबह बाइक से शराब ले जा रहे एक तस्कर को बालू घाट मोहल्ले से गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान पटेल चौक निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ...