उन्नाव, जनवरी 23 -- उन्नाव। गायत्री शक्तिपीठ में पांच कुण्डीय गायत्री यज्ञ के साथ वसंत पंचमी भी धूमधाम से मनाई गई। वसंत जयंती पर 24 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के बोध दिवस पर उनके जीवन-आदर्शों की विशेष रूप से याद दिलाई गईं। सुबह गायत्री मंत्र का सामूहिक जप करने के बाद आचार्य श्री शर्मा व ज्ञान-विज्ञान की देवी मां सरस्वती के दिन पर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्नाव के गौरव प. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के अलावा गायत्री शक्तिपीठ की संस्थापिका भाग्यवती त्रिपाठी की जयंती पर उनको श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए गए। व्यवस्थापक सिद्धनाथ श्रीवास्तव के जन्मदिवस पर उनके दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन हेतु यज्ञ भगवान को आहुतियां समर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...