प्रयागराज, जनवरी 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। वसंत पंचमी पर संगम तट पर आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सारे अनुमानों को पीछे छोड़ आस्था का हुजूम संगम की ओर बढ़ा तो महाकुम्भ का भी रिकॉर्ड टूट गया। अफसरों की मानें तो शुक्रवार को वसंत पंचमी के अवसर पर तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया जबकि महाकुम्भ 2025 की वसंत पंचमी पर दो करोड़ 57 लाख श्रद्धालुओं के आगमन का दावा किया गया था। निश्चित ही महाकुम्भ की दमक अब तक दिखाई दे रही है। शायद यही कारण है कि वसंत पंचमी जो कि परंपरागत रूप से स्थानीय स्नान माना जाता है, उस पर नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। प्रशासनिक अफसरों ने दावा किया कि सुबह आठ बजे तक एक करोड़ चार लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया, जबकि सुबह 10 बजे तक एक करोड़ 40 लाख, दोपहर 12 बजे तक दो करोड़ 10 लाख, दोपहर दो बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.