गंगापार, जनवरी 23 -- वसंत पंचमी के मौके पर पवित्र नदियों में स्नान की परम्परा रही है। क्षेत्र में मौजूद गंगाघाटो पर स्थानीय लोगों ने स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्थानीय गंगा घाटों सुबह से ही लोगो की भीड़ रही।क्षेत्र के धोकरी लीलापुर गंगाघाट, दुमदुमा, लाक्षागृह सहित तमाम गंगाघाटों पर सुबह से ही स्थानीय लोगो ने स्नान-ध्यान के बाद ज्ञान की देवी सरस्वती की आराधना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...