मुरादाबाद, जनवरी 23 -- वसंत पंचमी का पर्व नगर में श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में यहां के झंडा चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हवन, पूजन एवं कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार से जुड़े हुए सुरजन नगर निवासी गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर के महिला पुरुष भक्तों, सदस्यों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। यहां पर होने वाला कार्यक्रम गायत्री परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी जौली चौहान एवं शैली चौहान के संरक्षण में किया गया। सर्वप्रथम बसंत पंचमी से संबंधित कथा एवं कीर्तन हुआ तदोपरांत हवन पूजन कर आरती एवं विधि विधान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में शैली चौहान, वैशाली चौहान, जोली चौहान, वीरेंद्र सिंह, ममता रानी, कुसुम देवी, अंशिका बिश्नोई, मंजू, लता, हिमानी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...