लखीमपुरखीरी, जनवरी 23 -- आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर में विद्या, ज्ञान एवं कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के जन्मोत्सव व वसंत पंचमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिविधान से मां सरस्वती की आराधना की गई, जिससे पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। उन्होंने मां सरस्वती से प्रार्थना की कि वे सभी के जीवन में ज्ञान, विवेक और विद्या का संचार करें तथा सभी का जीवन सुख, समृद्धि और वैभव से परिपूर्ण हो। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक अरविंद पाण्डेय, राजीव गुप्ता, सुनील शुक्ला, रामू वर्मा आदि रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी पर शैक्षिक सत्र ...