चम्पावत, जनवरी 23 -- चम्पावत में वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया। लोगों ने विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन किया। बच्चों ने पीले वस्त्र और रुमाल धारण कर वसंत का स्वागत किया। चम्पावत में शुक्रवार को वसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया। लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। कई मंदिरों और घरों में यज्ञोपवित संस्कार किए गए। बुजुर्गों और पुरोहितों ने जौं से सिर पूजन किया। इस दौरान बालिकाओं के नाक और कान छेदे गए। बच्चों ने पीले वस्त्र और रुमाल धारण किए। पुरोहित दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि वसंत पंचमी माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाई जाती है। उन्होंने बताया कि इस दिन जनेऊ संस्कार, विद्यारंभ और अन्य धार्मिक अनुष्ठान करने से मां सरस्वती का वरदान प्राप्त होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...