चंदौली, जनवरी 24 -- इलिया। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सैदूपुर गांव एवं इलिया कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां सरस्वती एवं मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में पुष्प अर्पित कर विद्या, बुद्धि और ज्ञान की कामना की। सैदूपुर तथा इलिया कस्बा में विभिन्न स्थानों पर सजे पूजा पंडालों में पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराई गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में भी बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा की गई। छा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.