गंगापार, जनवरी 23 -- वसंत पंचमी पर्व पर शुक्रवार को उरुवा विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी रही। उरुवा विकास खंड क्षेत्र के सिरसा गंगा घाट,छतवा गंगाघाट,बिजौरा गंगाघाट तथा परानीपुर,मदरा मुकुंदपुर एवं कोठरी गांव के गंगाघाट पर नहाने वालों की भारी भीड़ रही। मौसम साफ और धूप होने के कारण सुबह से शाम तक स्नानार्थियों का आना जाना लगा रहा। गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे स्नानार्थियों ने गंगा स्नान कर गंगा घाट पर बैठे दीन असहाय लोगों को दान देकर पुण्य लाभ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...