गंगापार, जनवरी 23 -- वसंत पंचमी के महापर्व पर शुक्रवार को करछना क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का नजारा देखने को मिला। एक ओर जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज संगम स्नान के लिए पहुंचे, वहीं स्थानीय मनु गंगा घाट मनैया और डीहा गंगा घाट पर भी हजारों लोगों ने पुण्य की डुबकी लगाई। तड़के सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और हर-हर गंगे के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। गंगा तट पर पहुंची महिलाओं और पुरुषों ने विधि-विधान से स्नान कर दान-पुण्य किया। स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने दीपदान कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। करछना क्षेत्र के अकोढ़ा, घटवा, सेमरी, गौरा, सोनाई, चनैनी, मुंगारी, हरदुआ, कपठुआ, बेदौ, डीहा, सेमरहा, बसही, घोड़ेडीह, मझुआ और भड़ेवरा सहित अनेक गांवों से सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता गंगा घा...