बदायूं, जनवरी 25 -- वसंत पंचमी पर जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली महिला समृद्धि द्वारा काशीराम कॉलोनी स्थित आश्रम में मानसिक रूप से मंदित बच्चों के लिए सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आश्रम में रह रहे बच्चों को भोजन कराया एवं उनके जरूरत की सामग्री वितरित की। अध्यक्ष कंचन सक्सेना, मानसिक मंदित आश्रम सचिव धर्मवीर, कोऑर्डिनेटर अनिल कुमार, सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी गर्ग, पूर्व अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, पूर्व सचिव आंचल वार्ष्णेय, ऋतु साहनी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...