प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 23 -- पौराणिक स्थल बाबा हौदेश्वरनाथधाम पर वसंत पंचमी के मौके पर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। गंगा स्नान करने, भगवान शिव का दर्शन पूजन करने को आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय भक्त भी प्रसाद पाने पहुंचे। भंडारे में प्रसाद वितरण का कार्य देर शाम तक चलता रहा। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष देवदत्त मिश्र, प्रबंधक, कोषाध्यक्ष जुगनू विश्वकर्मा, रमाकांत शुक्ला, धवन पाण्डेय, मुनीम पाण्डेय, एसओ सत्येन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.