बिजनौर, जनवरी 22 -- चांदपुर। द हेज़लमून स्कूल में वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विशेष प्रार्थना सभा का संचालन सिट्रिन हाउस के विद्यार्थियों फाय़ज़ा, करीमा, पावनी अद्विक,अयान,आरोही, शिफा और चार्ली द्वारा किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर सभी को ज्ञान, बुद्धि और संस्कारों के महत्व से अवगत कराया। इसके पश्चात ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया। विद्यालय की निर्देशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने वसंत पंचमी के महत्व पर अपने संदेश में कहा कि यह पर्व ज्ञान, कला और सृजनशीलता का प्रतीक है तथा विद्यार्थियों को सदैव सीखते रहने की प्रेरणा देता है। प्रधानाचार्या गरिमा सिंह ने अपने संबोधन में मां सरस्वती से सभी...